
WWE का मालिक कौन है? दोस्तों WWE एक ऐसा नाम है जिसको दुनिया में शायद ही कोई व्यक्ति होगा जिसको WWE के बारे में पता न हो, भले ही लोग WWE के full form के बारे में न जानते हो लेकिन इस खेल का नाम सबने जरूर सुना है। दूसरे सभी sports या entertainment के तरह ही WWE भी बहुत प्रसिद्ध है, बच्चा हो या बूढ़ा हर कोई इस खेल का दीवाना है।
ऐसे तो लोग WWE के बहुत ज्यादा दीवाने हैं लेकिन कभी-कभी लोग इस खेल को संदेह के नजर से भी देखते हैं और सोचते हैं कि क्या यह खेल सही में है या फिर बस ऐसे ही दिखाया जाता है क्योंकि इसमें जिस तरह से fight होता है लोग सोचते हैं कि यह कोई फिल्मी दुनिया है जिसमें बस ऐसे ही एंटरटेनमेंट के लिए दिखाया जाता है।
अगर आप इन सभी कारणों के सवालों के जवाब प्राप्त करना चाहते हैं और WWE के बारे में फुल डिटेल में जानना चाहते हैं तो आप हमारे आज के इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें आज के इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले हैं कि WWE का मालिक कौन है? और WWE किस देश में होता है? और साथ ही WWE से जुड़े और भी जानकारियां देंगे।
तो चलिए आज के इस पोस्ट को शुरू करते हैं और सबसे पहले हम यह जानेंगे कि WWE क्या है? (What is WWE)
WWE क्या है? (What is WWE)

पूरे World में खेले जाने वाला स्पोर्ट्स WWE की अपनी ही एक खास जगह है, WWE का पूरा नाम क्या WWE का full form World Wrestling Entertainment है। अगर रेसलिंग प्रमोशन के बारे में देखा जाए तो दुनिया भर में सबसे बड़े रेसलिंग प्रमोशन WWE की है। जो की पूरे दुनिया में अलग-अलग देशों में Wrestling Events करती है।
ये करीब-करीब 180 देशों में होस्ट की जाती है और WWE को पसंद करने वाले की संख्या 36 मिलियन से भी ज्यादा है तो आप इसे समझ सकते हैं कि इस Sports को कितना ज्यादा पसंद किया जाता है।
WWE का मुख्य मकसद सिर्फ रेसलिंग कराना नहीं है बनके इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को इंटरटेनमेंट करना है लेकिन WWE में जिस तरह से wrestling या fight की जाती है उस तरह से लोगों को यही लगता होगा कि क्या यह सच है या फिर बस एक छलावा है और इस बात की सच्चाई हर कोई जानना चाहता है क्योंकि इसमें लोग बहुत परेशान हो जाते हैं इसमें एक wrestler दूसरे wrestler को बहुत बुरी तरह से मारता है।
आप जैसे लोगों के बीच यह चर्चा हमेशा रहता है कि बस यह एक फिल्मी शो की तरह दिखाया जाता है, इसमें कितनी सच्चाई है इसके बारे में मैं आपको आगे बताऊंगा।
WWE का मालिक कौन है? (Owner of WWE)
WWE का मालिक Vincent Kennedy McMahon है, (owner of WWE Vincent Kennedy McMahon) दुनिया के सबसे बड़े wrestling प्रमोशन कंपनी WWE के मालिक विंस केनेडी मैकमैहन है। अभी वर्तमान समय में विंस केनेडी मैकमैहन ही WWE के Owner और CEO है, और आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विंस केनेडी मैकमैहन WWE को अकेले नहीं चलाते बल्कि उनका पूरा परिवार WWE को चलाता है।
विंस केनेडी मैकमैहन के साथ उनकी wife लिंडा मैकमैहन, और उनके बेटे शेन मैकमैहन, और उनकी बेटी स्टेफ़नी मैकमैहन और साथ ही दामाद भी ट्रिपल एच जो की WWE को चलाते हैं, और इस कंपनी में उनका 70% का हिस्सा है।
WWE की शुरुआत कब हुई?
WWE की शुरुआत 21 फरवरी 1980 को टाइटन स्पोर्ट्स इंकॉर्पोरेशन के नाम से United States में शुरू किया गया था, लेकिन बाद में साल 1988 में इसका नाम बदलकर WWF (वर्ल्ड रेसलिंग फेडरेशन) रख दिया गया था।
लेकिन यह नाम भी इस खेल के उद्देश्य से लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा था और कुछ विवादों के कारण साल 2002 में इसका नाम बदलकर WWE (World Wrestling Entertainment) रख दिया गया था।
इस खेल को खेलते हुए आज 30 साल से भी ज्यादा का समय हो चुका है तो इसमें कोई शक नहीं कि यह खेल sports और entertainment का बहुत पुराना खेल है।
WWE के कितने Brands है?
WWE मुख्य तौर पर तीन ब्रांड को डील करता है, Monday Night RAW, SmackDown Live और WWE NXT. लेकिन अभी हाल ही में United Kingdom में WWE NXT UK के नाम से नई ब्रांड बनी है।
Roh Roster की बात करें तो इस कंपनी में total 5 Championship है, जिसके नाम ये है:– Universal Championship, IC Championship, raw women's Championship, Tag Team Championship, Cruiserweight Championship.
और दूसरी तरफ स्मैकडाउन ब्रांड के बारे में बात करें तो इसमें टोटल 4 Championship है:– WWE Championship, United States Championship, SmackDown women's Championship, SmackDown tag team Championship.
अगर NXT की बात की जाए तो इसके भी 4 Championship है जिसमे NXT Championship, NXT women's Championship, NXT tag team Championship and NXT North America Championship.
WWE किस देश में होता है?
WWE किस देश में होता है? अगर यह सवाल पूछा जाए तो इसका जवाब देना थोड़ा मुश्किल हो जाता है क्योंकि WWE एक देश में नहीं बल्कि 180 अलग-अलग देशों में खेला जाता है, लेकिन अगर इसके मुख्य कार्यालय के बारे में बात की जाए तो इसका मुख्य कार्यालय लंदन में स्थित है।
साथ ही WWE का main office लॉस एंजेलिस और न्यू यॉर्क शहर में स्थित है, इसीलिए आप यह कह सकते हैं कि WWE United States की Company है।
WWE खेल देखने के बाद लोगों के मन में ज्यादातर यह सवाल आता है कि क्या WWE एक रियल खेल है या फिर बस एक रियलिटी शो है अगर आप भी यह जानना चाहते हैं तो चले इसका जवाब जानते हैं कि क्या यह सही में real खेल है या बस ऐसे ही दिखाए जाते हैं जिससे लोगों का इंटरटेनमेंट हो जाए।
क्या WWE में असली फाइट होती है?
WWE में जो मैच दिखाए जाते हैं उसका असल जिंदगी से कोई भी ताल्लुक नहीं है यह पूरी तरह से एक रियलिटी शो है जैसे कि आप इसे समझ सकते हैं कि जिस तरह टीवी पर दूसरे नाटक और कहानियां दिखाई जाती है बिल्कुल उसी तरह WWE में मैच खेले जाते हैं।
पहले लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं थी कि यह खेल बस एक रियलिटी शो है और वह इस सच मानकर बारे चाव से देखते थे, लेकिन जैसे जैसे लोग जागरूक होते गए और उन्हें यह पता चला कि बस यह एक नाटक प्रदर्शन है (Real खेल नहीं है) तो लोगों का इस खेल के प्रति इंटरेस्ट कम होने लगा।
इस खेल को देखने वाले और पसंद करने वालों में से 30% लोगों को यह बात पता चल चुकी थी कि यह खेल असली नहीं है इस शो में जो भी खेल दिखाया जाता है उसकी स्क्रिप्टेड पहले से बनाई जाती है और यह तय रहता है कि किस को जीतना है और यह खेल कितने देर में खत्म हो जाएगा यह सारा कुछ पहले से ही script बनाया हुआ रहता है।
लेकिन ऐसा नहीं है कि सच्चाई पता चलने के बाद लोग इस खेल को देखना बंद कर दिए आज भी बहुत से लोग इस खेल को बड़े चाव से देखते हैं बच्चे हो या बूढ़े हर कोई इस खेल का दीवाना है इस खेल में बहुत सारे पॉपुलर खिलाड़ी में, Roman Reigns, The Undertaker, Big show, John Cena, The Rock, The Great Khali का नाम शामिल है।
आज आपने क्या सिखा?
दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको WWE के बारे में पूरी तरह से जानकारी मिल गई होगी और अब आपके मन में उठ रहे सवालों का भी जवाब मिल गया होगा और अब आप जान गए होंगे कि WWE का मालिक कौन है? और इससे जुड़ी कुछ अलग जानकारियां भी जैसे कि WWE के कितने Brands है? क्या WWE में असली फाइट होती है?
अगर आपको आज का यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इस उपयोगी पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें, और अगर आपके मन में कुछ सवाल है तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।
Your Question ? or Feedback !