
Hello 👋 friends, स्वागत है आपका हमारे आज के इस नए पोस्ट में आज हम इस पोस्ट के माध्यम से आपको बताने वाले हैं की हमलोग Call उठाने के बाद Hello क्यों बोलते हैं? और क्या है इसके पीछे का वजह हम सारी बात जानेंगे आज के इस पोस्ट में इसीलिए आप हमारे इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।
क्या आपने कभी ये सोचा है कि आप और हम जब भी मोबाइल या टेलीफोन पर कॉल उठाते या रिसीव करते हैं तो सबसे पहले Hello ही क्यों बोलते हैं? आप हेलो बोलते हैं और फिर सामने वाले की बातें सुनते हैं और वही कॉल करने वाला व्यक्ति भी अपनी बातें Hello से ही शुरु करता है।
Hello... मैं फलां बोल रहा हूं। आपसे एक जरूरी बात करनी थी। केवल मोबाइल या फोन (Mobile or Telephone) पर ही नहीं आप किसी से मिलते समय भी या फिर उससे हाथ मिलाते समय भी आप हेलो शब्द ही प्रयोग करते हैं और अभिवादन कर अपने बारे में परिचय देते हैं या आगे बात करते हैं, तो क्या है इसके पीछे का वजह, क्या आपने कभी इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश की?
Telephone का आविष्कार किसने और कब किया?
आज के इस टेक्नोलॉजी की भरी दुनिया में हर व्यक्ति या यूं कह लीजिए बच्चे बच्चे के पास स्मार्टफोन मौजूद है, लेकिन यह 19वीं सदी के टेलीफोन का ही आधुनिक रूप है। आज भले ही बहुत कंपनियां शानदार फीचर्स वाले फोन बना रही हो। लेकिन इसके पीछे टेलीफोन के आविष्कारक 'अलेक्जेंडर ग्राहम बेल' (Alexander Graham Bell) का अहम किरदार रहा है। स्कॉटिश वैज्ञानिक ग्राहम बेल ने ऑप्टिकल फाइबर सिस्टम, फोटोफोन, मेटल डिटेक्टर, बेल जैसे आविष्कार भी किए हैं लेकिन उन्हें मुख्तः टेलीफोन के आविष्कार के लिए जाना जाता है।
ग्राहम बेल ने 2 जून 1875 को को टेलीफोन का आविष्कार किया था जिसमे उन्होंने सहायक टॉमस वॉटसन की मदद ली थी। 7 मार्च 1876 को उन्होंने टेलीफोन का पेटेंट करवाया और उसी दिन से वैज्ञानिक ग्राहम बेल आधारित रूप से टेलीफोन के आविष्कारक बन गए। टेलीफोन पर बात शुरू होते ही Hello बोलने का चलन (Hello Origin) उसी दौर का है।
Call उठाने के बाद हम Hello ही क्यों बोलते हैं?

मोबाइल फोन पर ‘Hello’ बोलने के चलन को लेकर एक कहानी खूब सुनाई जाती है, कहा जाता है की ग्राहम बेल की गर्लफ्रेंड का नाम मारग्रेट हेलो था और ग्राहम बेल अपनी गर्लफ्रेंड को प्यार से हेलो बुलाते थे इसीलिए जब उन्होंने पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड कॉल की किया तो Hello ही सबसे पहले बोला था।
हालांकि यह कहानी झूठी है क्योंकि ग्राहम बेल ने अपने गर्लफ्रेंड से शादी की यानी उनकी गर्लफ्रेंड ग्राहम बेल की पत्नी बनी लेकिन उनकी पत्नी का नाम तो मैबेल गार्डिनर हब्बर्ड (Mabel Gardiner Hubbard) था। साल 1877 में शादी के बाद ग्राहम बेल की पत्नी ने अपना नाम मैबेल हब्बर्ड बेल रख लिया था।
मैं आपको स्पष्ट रूप से कहूं तो रामपाल की गर्लफ्रेंड कोई हेलो नाम की महिला नहीं थी। उनका नाम मैबेल था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिकन टेलीफोन कंपनी एंड टेलीग्राफ के दस्तावेजों से पता चलता है कि ग्राहम बेल ने Hello शब्द का इस्तेमाल कभी किया ही नहीं था। ग्राहम बेल ने सबसे पहले अपने असिस्टेंट से बात की थी और उसे फोन पर बोला था 'Come here. 'I want to see you'. यानी यहां आओ मैं तुम्हें देखना चाहता हूं या तुमसे मिलना चाहता हूं।
ऐसा माना जाता है कि ग्राहम बेल टेलीफोन पर बात करते वक्त अहोय (Ahoy) शब्द k इस्तेमाल करते थे। टेलीफोन के आविष्कार के बाद जब लोगों ने इसका उपयोग करना शुरू किया तो बात करने के दौरान सबसे पहले पूछते थे Are you here? इस शब्द का इस्तेमाल वे लोग इसीलिए करते थे ताकि उन्हें पता चल सके कि सामने वालों को उनकी आवाज सुनाई दे रही है या नही।
तो Hello शब्द का इजाद कैसे हुआ?
हेलो बोलने के चरण में भले ही लोगों के अंदर कई सारी गलतफहमियां है। लेकिन कहा जाता है कि इसके पीछे की असली वजह एक गलतफहमी ही है ऊपर में मैंने आपको यह बता चुका हु की हेलो बोलने के चलन से पहले फोन पर Ahoy बोलने का चलन था कहा जाता है कि एक बार थॉमस एडिसन (Thomas Edison) ने Ahoy शब्द को गलत सुन लिया और उन्होंने गलती से Ahoy शब्द के बदले Hello बोल दिया।
कहा तो यह भी जाता है कि थॉमस एडिसन को Are you there… इतना लंबा बोलना पसंद नही था। साल 1877 में उन्होंने हेलो बोलने का प्रस्ताव रखा था। पिट्सबर्ग की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट एंड पेंटिंग टेलीग्राफ कंपनी के अध्यक्ष टीबीए स्मिथ को उन्होंने लिखा कि तेरी फोन पर स्वागत शब्द के रूप में हेलो शब्द का उपयोग करना चाहिए। उनके इस प्रस्ताव को मान लिया गया।
फिर जब उन्होंने पहली बार किसी को फोन किया तो सबसे पहले हेलो शब्द का इस्तेमाल किया। उस समय टेलीफोन एक्सचेंज में काम करने वाली ऑपरेटरों को 'हेलो गर्ल्स' कहा जाता था। इस तरह या अभिवादन के लिए भी प्रयोग किया जाने लगा।
Hello शब्द का डिक्शनरी में क्या मतलब है?
शब्दकोश डिक्शनरी में Hello शब्द का अर्थ स्वागत की अभिव्यक्ति में नमस्कार, सलाम या नमस्ते बताया गया है। वही हेलो शब्द का अर्थ एक जगह 'सुनिए' भी गया है। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में भी ऐसा ही अर्थ बताया गया है।
इसीलिए जब हम किसी से मिलते हैं तो हेलो बोलते हैं। यहां अभिवादन के रूप में किया जाता है। वही हम कॉल रिसीव करते हैं तो सबसे हेलो बोलते है तो वहां उसका इस्तेमाल 'सुनिए' के अर्थ में होता है।
Final Word
तो आज आपने कॉल उठाते समय हम Hello क्यों बोलते हैं? इसके बारे में पूरे विस्तार रूप से जाना मुझे उम्मीद है की आपको इसके बार में दूसरी जगह जानकारी प्राप्त करने की जरूर नही पड़ेगी। साथ ही मैने आपको हेलो का अर्थ भी बताया।
मैं उम्मीद करता हूं कि मेरे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई हो। अगर आपको या लेख पसंद आया तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके इसे शेयर जरूर करें। इससे संबंधित सवाल या सुझाव आप हमें कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं आप हमारे साथ अब तक बने रहे इसके लिए धन्यवाद।
Your Question ? or Feedback !